जाने कैसा होगा वो लम्हा 🙂 🙃

मैं सोचती हूं अक्सर……
सुनाओगे कभी जो अपनी कहानी,
तो कैसा वह लम्हा आएगा
तेरी कहानी के जिस हिस्से में मेरा नाम आएगा
उसे छुपा लोगे तुम सीने में या
यूं ही बेखुदी में तेरे मुंह से
मेरा नाम निकल जाएगा
गुम हो जाओगे बीते लम्हों की यादों में कहीं
या आंखों की कोर तक आकर कोई आंसू ठहर जाएगा
बेचैन हो जाओगे फिर से क्या याद करके
वह पहली मुलाकात या
फिर से यह तेरा दिल यूं ही बेरुखी से मुकर जाएगा
जाने कैसा होगा वो लम्हा
जो आखिरी बार तेरे होठों पर मेरा नाम लाएगा

कहे अनकहे - Kahe Ankahe

पसंद आया? शेयर करे..
Author

अनिता रोहल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।उनके पति और बेटे में ही उनकी पूरी दुनिया बसती है। किताबें, कहानियां पढ़ने की शौकीन अनिता को धीरे-धीरे कविता,कहानियाँ लिखने में भी रुचि हो गयी। आज अपने इसी शौक के चलते वो एक उभरती हुई लेखिका हैं।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x