संघर्ष की वेदी पर हम फहरा रहे तिरंगा हैं!.. 🙇 🙃

वो मुट्ठी  भर जुनूनी लोग थे…जो लाखों  मे बदल गये,

आज़ादी की खातिर मौत  के अंगारों  पर चल गये!

कई साँसो की आहुतियों  पर हम आज ज़िंदा  हैं,

कईयों  के संघर्ष की वेदी पर हम फहरा रहे तिरंगा  हैं!

आज भी सरहद पर हमारे रखवाले  बैठे हैं,

पहाड़ो  का भी सीना  चीर दें ऐसे हिम्मतवाले बैठे हैं!

तिरंगे का रंग ज़िंदगी मे भरना जरुरी है

आज़ादी की अहमियत  समझना जरुरी है

वो एक सोंच  जो जीने का नज़रिया  बदल दे आज़ादी है

वो एक रास्ता जो अपने देश को उन्नति का मोड़ दे आज़ादी है

आज़ादी जज़्बात  ही नही फ़र्ज  भी है,

आज़ादी अनमोल  भी है कर्ज भी है,

वतन से किया हुआ वादा  हर रोज निभाना है

आज़ादी एक दिन का जश्न  नही इसे हर रोज मनाना है!!

आज़ादी विचारों  की उन्नति देश की……

एक सोंच एक दिशा एक संकल्प  बहुत कुछ बदल सकता हैं
बस इरादे  मे दम भरने की देर है!!

इसी जज्बे और संकल्प के साथ आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायेँ!!

अटल भारत अखंड भारत!!

स्वतंत्र भारत! सक्षम भारत

वन्दे मातरम!!

#स्वतन्त्र #देश #की #स्वतंत्र #लेखनी

हाँ, मैं वही हूँ

पसंद आया? शेयर करे..
Author

गरिमा शुक्ला "लेखनी" इसकी सक्रिय लेखिका होने के साथ इसका Talent management भी manage करती हैं। पेशे से Engineer, गरिमा की साहित्य में काफी रुचि है,कला क्षेत्र से उनका जुड़ाव उन्हें लेखन की ओर ले गया और उन्होंने ब्लॉग के रूप में अपने भावों को प्रस्तुत करने तथा इसमें और लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया|

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
trackback

[…] को एक बंधन में बांधकर खुद को आजाद कर लिया । आज ही के दिन जब सब आजादी मना […]

Anand Agrawal
Anand Agrawal
3 years ago

आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायेँ!!

अटल भारत अखंड भारत!!

Read more:
संघर्ष की वेदी पर हम फहरा रहे तिरंगा हैं!.. 🙇 🙃
https://kaheankahe.com/trends/fehra-rhe-tiranga-hai

3
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x